
शुक्रवार की रात एक्सप्रेस वे से शंकर कॉलोनी, रमायाधाम शिवपुरी, मध्य प्रदेश निवासी तेल व्यापारी निखिल गोयल अपने परिवार के साथ डस्टर कार से आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। रात साढ़े 12 बजे गांव तेहरा के पास माइल स्टोन 80 के समीप कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे कैंटर में घुस गई। इसके बाद तेज आवाज के साथ कार डिवाइडर से भी टकरा गई। टोल प्लाजा से आए कर्मचारियों ने गश्त कर रही पुलिस की मदद से कार सवार सभी को नयति अस्पताल भेजा। इस हादसे में निखिल गोयल की पत्नी अंजलि की मौत हो गई, जबकि खुद निखिल गोयल, पुत्रियां पीहू गोयल, परी गोयल व चालक मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आए मृतका के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।
भिड़ीं कारें
यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात स्विफ्ट कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप अनियंत्रित होने पर कार आगे चल रही कार से टकरा गई। इससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। उन्हें नोएडा अस्पताल भेजा गया।
Leave a comment