नईदिल्लीलीक्स ….आईआईटी जेईई 2022 के कथित तौर पर तकनीकी गड़बड़ी से बाधित होने पर अतिरिक्त परीक्षा सत्र आयोजित करने की याचिका खारिज, इस रविवार को यानी कल होगी आईआईटी जेईई एडवांस।

आईआईटी जेईई 2022 के दो सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, इसमें अच्छे पर्रेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आईआईटी और ट्रिपल आईआईटी में प्रवेश के लिए 28 अगस्त को होने जा रही आईआईटी जेईई एडवांस में शामिल होंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तकनीकी गड़बड़ी से आईआईटी जेईई 2022 की परीक्षा बाधित हुई है, आईआईटी जेईई एडवांस कराने पहले पहले आईआईटी जेईई 2022 का अतिरिक्त सत्र आयोजित किया जाए।
याचिका पर विचार नहीं
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने इस मामले पर दायर की गई याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया है। स्पष्ट किया है कि 28 अगस्त को होने वाली आईआईटी जेईई 2022 एडवांस में वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।
28 अगस्त को दो पालियों में आईआईटी जेईई 2022 एडवांस
एनटीए द्वारा आईआईटी जेईई 2022 एडवांस 28 अगस्त को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।