आगरालीक्स…आगरा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. 67 महिलाओं व पुरूषों ने लिया स्वास्थ्य लाभ.
आज गोपेश्वर मण्डल के वार्ड 29 खंदारी की बापू नगर बस्ती में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और निःशुल्क परामर्श के साथ ब्लड प्रेशर व मधुमेह(सुगर) की जाँच की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ फैजल कादरी व नर्सिंग स्टाफ शिप्रा राठौर ने कुल 67 महिलाओं व पुरुषों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वार्ड 29 के पार्षद अजय कठेरिया ने किया । उनके मुताबिक आगे भी जनता के स्वास्थ्य लाभ हेतु वार्ड में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकमल गुप्ता, गोपेश्वर मंडल के महामंत्री श्यामबाबू शर्मा, उत्तरी विधानसभा सोशल मीडिया सयोंजक/ गोपेश्वर मंडल के मीडिया प्रभारी कौशल सैनी(साबुन बाले), एवं वार्ड 29 के अध्यक्ष दुष्यन्त सारस्वत (रिंकू), श्रीकृष्णा बघेल, वरुण शर्मा, कपिलेन्द्र, राजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार(पप्पू भाई) जी ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग दिया।