आगरालीक्स ….आगरा की स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार का निधन, सुबह ली अंतिम सांस, स्वतंत्रता आंदोलन में एक साल जेल में भी रहीं।
आगरा के कमला नगर में रह रहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 92 वर्ष की रानी सरोज गौरिहार का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार साहित्यकार थी। उनके निधन से साहित्य जगत में भी शोक की लहर है।

जेल में रहीं रानी सरोज गौरिहार
रानी सरोज गौरिहार के माता पिता कचहरी घाट में रहते थे, जगन प्रसाद रावत और सत्यवती रावत के घर कचहरीघाट में रानी सरोज गौरिहार का जन्म हुआ। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान रानी सरोज गौरिहार 1943 में एक साल तक जेल में रहीं, उनका विवाह महाराज प्रताप सिंह देव जो कि गौरिहार, बुंदेलखंड, जिला छतरपुर के रहने वाले थे उनसे हुआ। वे गौरिहार स्टेट के राजा थे, उनके निधन के बाद रानी सरोज गौरिहार आगरा आ गईं और अपने पिता के आवास पर कमला नगर में रहने लगीं। ,