आगरालीक्स….अखिलेश यादव पहुंचे वृंदावन. मंदिरों के दर्शन किए और लिया चाट का आनंद. ठा. बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे पर जताया दुख… योगी सरकार के लिए कहा ये…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण से मुलाकात की और इसके बाद जयपुर मंदिर स्थित ठाकुर राधामाधव और दक्षिण भारतीय पद्धति के रंगजी मंदिर में दर्शन किए. मंदिर में दर्शन करने के बाद सपा मुखिया ने बाहर निकलकर चाट का आनंद लिया और इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी जी के मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया और कहाकि सरकार ने हादसे में मृतकों को आर्थिक मदद की भी बात नहीं कही. मृतकों को कम से कम 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा सरकार को करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के नाम पर जो किवकास किया है, विकास के नाम पर विनाश कर दिया. करोड़ों रूपये बर्बाद हो गए. कोरिडोर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के मकान और दुकानों को तोड़कर किस तरह का विकासक रना चाहती है सरकार.