नईदिल्लीलीक्स… नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर के ध्वस्त होने के बाद लोग देखने आ रहे हैं। आसपास की बिल्डिंगों में थोड़ा-बहुत नुकसान होने की खबर है।
बहुमंजिला इमारतों पर जम गई है धूल

धूल के गुबार नहीं हैं पर आसपास की बिल्डिंगों पर जम गई है। आसपास की बहुमंजिला इमारत और उनके फ्लैटों मे रहने वाले लोगों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
फ्लैट के शीशे टूटे, विलेज सोसाइटी की बाउंड्री गिरी
आसपास रहने वाली सोसाइटी के लोगों का कहना था कि हमें अंदेशा था कि जो धूल के गुबार उठे हैं और धमाके हुए हैं, उससे ज्यादा नुकसान हुआ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कुछ फ्लैट में शीशे टूटने की बात सामने आने पर कंपनी ने उसे बदलवाने की बात कही है। मलबा विलेज सोसाइटी की दीवार पर गिरने से दीवार टूट गई है।
मलबा हटने में लग जाएंगे महीनों
ट्विन टॉवर के ध्वस्त होने से जो मलबा निकला है, उसे हटाने में तीन-चार महीने का वक्त लग सकता है। इसके लिए सैकड़ों ट्रकों को लगाया जाएगा। मलबे से लोहे को भी छांटकर अलग किया जाना है।