आगरालीक्स ….आगरा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली मोबिल ऑयल का अवैध कारोबार करने वालों की कुर्की, 2.79 करोड़ की संपत्ति जब्त, नौ बैंक एकाउंट और मकान सील। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में पंडित पातीराम गली निवासी मेहराजुद्दीन उर्फ मेराज उर्फ मनोज अपने बेटे शानू और निक्की के खिलाफ थाना एत्माउददौला में नकली मोबिल ऑयल का अवैध कारोबार करते थे, इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
2.79 करोड़ की संपत्ति की जब्त
एसपी सिटी विकास कुमार के साथ जिला प्रशासन की टीम ने थाना छत्ता स्थित पंडित पातीराम गली निवासी मेहराजुद्दीन के घर कुर्की की कार्रवाई के लिए मुनादी कराई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मेहराजुद्दीन और उसके बेटों ने अवैध कारोबार से 2.79 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी, इससे बनाए गए मकान, स्कूटी सहित नौ बैंक एकाउंट जब्त किए गए हैं।