आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट आई है। सोना और चांदी कीमतें नीचे आ गई है। जानिये आज के रेट।
सर्राफा बाजार में सोना 437,चांदी 14 सौ रुपये सस्ती
सोने और चांदी में निवेश का बेहतर मौका है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस में दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में तेज कमी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना 51,231 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी 54,205 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। चांदी की कीमत में 14 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को हुए बाजार बंद के समय कीमतो के हिसाब से आज सोने में 437 रुपये और चांदी में 1402 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में आज यह रहे भाव
वायदा बाजार में सोमवार को दोपहर 50,877 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। चांदी के कीमतों में कमी दर्ज की गई। चांदी आज दोपहर को 53,878 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 29 अगस्त के रेट
फाइन गोल्ड 999 5167 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 5043 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4598 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4185 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3333 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।