आगरालीक्स ….आगरा में डेंगू का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, डेंगू पीड़ित बच्ची का चल रहा इलाज, मच्छर से फैलता है डेंगू। जानें लक्षण.
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 12 साल की बालिका को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, 27 अगस्त को डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराई। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। डेंगू का केस मिलने के बाद क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है, मच्छरों से बचने के लिए लोगों को आगाह किया जा रहा है।

पिछले साल डेंगू ने बरपाया था कहर
2021 में डेंगू ने कहर बरपाया था, सितंबर में डेंगू के केस मिलने लगे थे और एक हजार तक डेंगू के केस मिले थे। मरीजों को गंभीर हालत में एसएन और जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए जगह नहीं रह गई थी।
डेंगू में शरीर पर लाल चकत्ते
डेंगू मादा एडीज एजिप्टी के काटने से फैलता है, डेंगू से संक्रमित मरीजों में तेज बुखार आने के साथ ही शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। आंखों के आस पास तेज दर्द होता है। शरीर में दर्द से मरीज परेशान रहते हैं, बच्चे सुस्त हो जाते हैं।