आगरालीक्स ….आगरा में युवती ने लगाया पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर रेप करने का आरोप, मुकदमा दर्ज।
आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी युवती का कहना है कि दो साल पहले हाथरस से शादी हुई थी। शादी में 5 लाख रुपये खर्च किए लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे।

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती का आरोप है कि ससुरालीजनों ने प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहा, जब उनसे मना कर दिया तो पति पीटने लगा। आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए, विरोध करने पर पिटाई लगाई।
देवर पर रेप का आरोप, दो बार कराया गर्भपात
युवती का आरोप है कि देवर भी अश्लील हरकत करने लगा, एक दिन नशीला पदार्थ पिलाने से वह बेहोश हो गई तो रेप किया। युवती का आरोप है कि शादी दो साल पहले हुई थी, वह दो बार गर्भवती हुई एक बार उसका गर्भपात करा दिया और दूसरी बार उसके साथ मारपीट की, जिससे गर्भपात हो गया। युवती ने अपने मायके से पिता और भाई को बुला लिया तो उनके साथ भी मारपीट की। बलात्कार, दुष्कर्म, दहेज मारपीट के आरोप में पति, देवर, सास सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।