आगरालीक्स …आगरा में एक लाख से अधिक महिलाओं को मिला पीएमएमवीवाई का लाभ, पांच हजार रुपये मिले।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य में सुधार को लेकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और सही पोषण के लिए तीन किश्तों में पांच हजार रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं।

योजना के पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि पीएमएमवीवाई से मिली राशि के सही उपयोग से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकती है और बच्चों को कुपोषण की जद में आने से बचाया जा सकता है ।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने कहा कि गर्भवती समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच कराएँ और भोजन में हरी साग-सब्जियों व मौसमी फल को अवश्य शामिल करें द्य चिकित्सक के बताए अनुसार आयरन और कैल्शियम की गोलियों का भी सेवन जरूरी है द्य
पीएमएमवीवाई की जिला कार्यक्रम समन्वयक सन्नू सूर्यवंशी ने बताया कि जनपद में एक जनवरी 2017 से अगस्त 2022 के तक 101797 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है।
जिला कार्यक्रम सहायक समन्वयक विनोद दीक्षित ने बताया कि पीएमएमवीवाई योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके आवेदन के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पास बुक की छाया प्रति तथा आधार कार्ड होना जरूरी है।