आगरालीक्स …आगरा में बुजुर्गों की सेवा के साथ लायंस क्लब प्रयास की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।
लायंस क्लब आगरा प्रयास का 15 वां शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल होेली-डे इन में आयोजित हुआ। इसमें रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवार्थ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए।

सर्वप्रथम चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल और चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा ने मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और उनकीं धर्मपत्नी बबिता चौहान का स्वागत अपने शब्दों के साथ किया। उनके इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर सभी सदस्यों में जोश और उत्साह है। मुख्य अतिथि ने कहा कि लायंस क्लब के दो दशकों के सफर में मानव सेवा और समर्पण सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। विभिन्न कार्यक्रमों-प्रकल्पों के जरिए जनजागरूकता अभियान चलाए गए हैं। विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम सीए पीके जैन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय स्वाति माथुर, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल, जोनल चेयरपर्सन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने लायंस क्लब प्रयास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। तत्पश्चात नवागत पदाधिकारियों में वर्ष 2022-23 के लिए दीपाली खेत्रपाल को अध्यक्ष, पद्मिनी सुराना को सचिव और अल्पना कोचर को कोषाध्यक्ष के पदों पर शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष कुमार कृष्ण गोयल, सचिव रितेश मांगलिक और दीपक अग्रवाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। क्लब को-ऑर्डिनेटर अशु मित्तल ने वर्ष भर की उपलब्धियों और सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वृद्धजनों को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। सांस संबंधी दिक्कत भी इन्हीं में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। आगे भी उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण और दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लब पहले से ही यहां के बुजुर्गों की सेवा करता आ रहा है। इसे और गति दी जाएगी।
इस दौरान ईरा खेड़ा, शीनू कोहली, ईना गर्ग, पंकज गर्ग, आभा सरीन, अनिल सरीन, अनिल मगन आदि मौजूद थे।