आगरालीक्स…. आगरा सहित देश भर के इंस्टीटयूट में आप अपने बच्चों को बीटेक कराना चाहते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, बीटेक में किस ब्रांच को चुनें, प्लेसमेंट किस ब्रांच का ज्यादा है, अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का क्रेज भी बढ़ा है।
बीटेक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जेईई, यूपीएसईई से इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लिए जा रहे हैं। बीटेक में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में प्लेसमेंट अच्छा है इसलिए छात्र सीएस और आईटी से बीटेक करने का सपना देखते हैं। लेकिन कई और भी ब्रांच हैं जिनका चलन बढ़ा है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई
अब बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का क्रेज भी बढ़ा है। यह नई ब्रांच है और इसकी जरूरत महसूस होने लगी है। इंडस्ट्रीज में प्लानिंग के लिए एआई की मांग बढ़ रही है। इस लिहाज से एआई ब्रांच भी अच्छी है।
बीटेक की ब्रांच
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
केमिकल इंजीनियरिंग
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन
बायोटेक्नोलाजी
इलेक्ट्रिकल