आगरालीक्स…. सिंगर केके, मैनपुरी में हनुमान का किरदार निभाग रहे 32 साल के युवा, इनकी सडन कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। आगरा के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि कैसे बचाव करें, लक्षण और खतरे किसे अधिक।
युवाओं की कार्डिक अरेस्ट से मौत हो रही है। डांस करते और चलते चलते अटैक पड़ रहा है, हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय नहीं मिल रहा है और मौत हो रही है। ह्रदय रोगियों में 30 प्रतिशत युवा हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल की कार्डियक यूनिट के निदेशक वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डा. मनीष शर्मा ने बताया कि मोटापा, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित युवाओं में हार्ट संबंधी समस्या के लक्षण नहीं आते हैं। इसलिए वे डाक्टर से परामर्श नहीं ले रहे हैं और अचानक से हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो रही है। सावधानी बरतने से हार्ट अटैक से बच सकते हैं।

ये लक्षण हैं तो डाक्टर को दिखाएं
चलने में सांस फूलना
चलने में सीने में दर्द और भारीपन
इन्हें है खतरा
परिवार में ह्रदय रोगी होने पर साल में एक बार जांच कराएं
मधुमेह रोगियों में अनियंत्रित शुगर का स्तर
मोटापा, अव्यवस्थित जीवनशैली, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
बचाव के लिए ये करें
तनाव से बचें, चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें
नियमित व्यायाम, योगा और मेडिटेशन करें जिससे तनाव मुक्त रह सकें
पूरी नींद लें