आगरालीक्स ….आगरा में सेल्फी लेते समय जीजा साले ट्रेन की चपेट में आए, हादसे में दोनों की मौत,
पास में ही टूटा हुआ मोबाइल पड़ा मिला है। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि सेल्फी लेते समय हादसा हुआ है, परिजनों ने बताया कि दोनों खेत जाने के लिए घर से निकले थे, रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ है।

आगरा के किरावली क्षेत्र के सिंगारपुर के मजरा नगला जौहरी निवासी सत्येंद्र उम्र 19 साल पुत्र हरि सिंह के घर उसके जीजा प्रकाश 25 वर्ष निवासी खेरागढ़ आए हुए थे। गुरुवार शाम को प्रकाश और सत्येंद्र घूमने के लिए घर से निकले, दोनों खारी नदी के पुल के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा
रेलवे लाइन को पार करते समय सत्येंद्र और प्रकाश ट्रेन की चपेट में आ गए, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का मीडिया से कहना है कि खारी नदी के पुल पर रेलवे ट्रैक सेल्फी लेते समय सत्येंद्र और प्रकाश के साथ हादसा हुआ है। पुलिस को मौके से टूटा हुआ मोबाइल भी पड़ा मिला है।
मचा कोहराम
थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा का मीडिया से कहना है कि प्रत्यदर्शियों ने बताया कि सत्येंद और प्रकाश सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, हादसे से परिवार मे ंकोहराम मचा हुआ है।