Thursday , 4 June 2026
Home आगरा World Suicide Prevention Day (September 10) Special: Suicidal tendencies can be overcome by taking the right steps…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

World Suicide Prevention Day (September 10) Special: Suicidal tendencies can be overcome by taking the right steps…#agranews

142

आगरालीक्स…आगरा में आत्महत्या के केसेस बढ़ रहे हैं. कोई यमुना में कूद रहा है तो कोई फंदा लगा रहा है. 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है. जानें कैसे सही कदम उठाने से दूर हो सकती है आत्महत्या की प्रवृत्ति

बी.टेक करने के बाद राजू (बदला हुआ नाम) की जॉब न लगने से वो सुस्त रहने लगा, किसी काम में मन नहीं लगना, घबराहट होना जैसे लक्षण होने लगे। जब उन्होंने यह बात अपने परिवार के सदस्यों को बताई तो वह उसे समझ नहीं पाए। समस्या बने रहने पर परिवार के सदस्य राजू को लेकर मानसिक चिकित्सालय आगरा लेकर गए, वहां पर मनोचिकित्सक को दिखाया और मनोवैज्ञानिक से लगातार काउंसलिंग के सेशन लिए। लगातार उपचार कराने के बाद अब राजू पूरी तरह ठीक हैं, अब उसके मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं।

इसी प्रकार से कोविड काल में 15 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) ने अपने पैरेंट्स को खो दिया। वह अकेला हो गया, उसकी बहन बंगलुरू में रह रही थीं। राहुलअचानक जीवन खत्म करने के विचार आने लगे। उसने जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। कॉल जिला अस्पताल की नैदानिक मनोवैज्ञानिक ममता यादव ने रिसीव किया। ममता ने उन्हें समझाया। इसके बाद वह लगातार फोन पर राहुल काउंसलिंग करने लगी। अब राहुल पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी आगे की पढ़ाई कर रहा है।

सही समय पर सही कदम उठाने पर आत्महत्या की प्रवृति को रोका जा सकता है। इसके बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 सितंबर को आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ‘क्रिएट होप थ्रू एक्शन’ यानि लोगों में अपने काम के जरिए उम्मीद पैदा करना, रखी गई है।

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक ग्यानेंद्र वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के विचार लंबे समय तक अवसाद में रहने के कारण आते हैं। इनकी सही समय पर पहचान कर उपचार करके इस प्रवृति को दूर किया जा सकता है।

जिला अस्पताल के साइकाट्रिक नर्स सयूज कुमार ने बताया कि यदि किसी को काम में मन न लगना, लगातार तनाव रहना, अकेले रहना, जीवन समाप्त करने के विचार आना जैसी समस्या आएं तो जिला अस्पताल के कमरा नंबर 202 और 203 में परामर्श ले सकते हैं।

जिला अस्पताल की नैदानिक मनोवैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि लोगों को आत्महत्या प्रवृति और मानसिक समस्याओं के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। यदि आपके आस-पास कोई आम से भिन्न व्यवहार करने लगे, जैसे- सामाजिक जीवन से कटना, सोशल मीडिया से अचानक दूर होना, लगातार अकेले रहना तो सचेत हो जाएं और उससे बात करने का प्रयास करें। उन्हें सुनें और अपने आसपास के नैदानिक मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक को दिखाएं।

मानसिक चिकित्सालय आगरा के नैदानिक मनोवैज्ञानिक हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से हीन भावना से ग्रस्त है अथवा आत्महत्या करने की सोच रहा है तो वह एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। मानसिक अस्वस्थता के कारण ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, उचित परामर्श और चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इसका उपचार किया जा सकता है।

इन लक्षणों का तीन माह से लगातार बने रहने पर मनोवैज्ञानिक से करें संपर्क
घबराहट होना
किसी काम में मन न लगना
अकेले रहना
किसी से मिलने का मन न करना
मन उदास रहना
सब कुछ खत्म हो गया जैसे विचार आना

इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
1075
निमहंस (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस) के टोल फ्री नम्बर 080-46110007 पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं।
किरन हेल्पलाइन न. – 1800-500-0019

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!