आगरालीक्स…. आगरा में रेलवे ट्रैक पर इंजीनियर का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। जूनियर इंजीनियर विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है।

आगरा में सोमवार को बरहन में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर का बताया जा रहा है, अभी जांच चल रही है।