आगरालीक्स ….आगरा में स्कूल से जुड़े फेसबुक लाइव के दो मामले सामने आए हैं, टीचर ने छात्रा के बारे में लाइव के दौरान आपत्तिजनक बात कह दी। जबकि दूसरे मामले में
दो शिक्षिकाओं के बीच का विवाद सीडीओ तक पहुंचा, सीडीओ ने शिक्षिकाओं को तलब किया। इसे एक शिक्षिका ने फेसबुक पर लाइव कर दिया, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पहला मामला जगदीशपुरा क्षेत्र के एक स्कूल का है। आरोप है कि यहां की एक शिक्षिका फेसबुक पर लाइव करते हुए एक छात्रा के बारे में आपत्तिजनक बातें कह दी। फेसबुक पर लाइव होने पर टिप्पणी आने लगी, छात्रा ने अपने परिजनों को बताया।

स्कूल में हुआ हंगामा
छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए, लेकिन शिक्षिका ने अपनी गलती नहीं मानी। इसे लेकर हंगामा होने लगा, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हो सका।
शिक्षिकाओं के बीच का झगड़े का वीडियो भी वायरल
इसके साथ ही एक और मामलाा सामने आया है जगदीशपुरा स्थित स्कूल की शिक्षिकाओं के बीच विवाद हो गया। मामला सीडीओ तक पहुंचा, उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं को तलब कर लिया। सीडीओ से भी एक शिक्षिका की नोकझोक हुई, इसे उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर दिया।
शिक्षिका ने अपने स्टेटस पर लिखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षिका ने अपने स्टेटस पर लिखा कि स्कूल में झगड़ा हुआ तो ऑफिस से फोन आया कि सीडीओ कार्यालय बुलाया है। मैं तीन बच्चों को लेकर सीडीओ कार्यालय पहुंची। डेढ़ घंटे बाद मुझे बुलाया और अभद्र व्यवहार करते हुए गेट आउट कहते हुए मुझे जाने के लिए बोल दिया। जब मैंने कहा कि क्या मुझे डराने धमकाने के लिए बुलाया है तो उन्होंने मुझे सस्पेंड करने की धमकी दी। इस पर उनसे कहा कि सस्पेंड करिए, मैं धरने पर बैठी हूं।
इस मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।