आगरालीक्स.. अब दिल्ली से आगरा के बीच पानी के जहाज चलेंगे, गंगा की तरह ही यमुना की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। आगर रीजन के वृंदावन में नमामि गंगे के दूसरे चरण के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यमुना और गंगा हमारा इतिहास हैं। हमें इनकी पवित्रता बनाए रखनी होगी। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नदियों को साफ किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने यहां कहा कि सभी प्रमुख नदियों को साफ करके वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू किया जाएगा। आगरा से दिल्ली तक पानी के जहाज चलाए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। यमुना को तीन चरणों में साफ करके यह योजना शुरू होगी।
इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। दिल्ली में कई प्वाइंट पर काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। गंगा में भी वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू हो रहा है। इसके लिए सफाई कराई जा रही है। पानी के जहाज चलाने से पहले नदियों के किनारे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। टीम स्थानों का चयन कर रही है।
बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को मथुरा-वृंंदावन में इस परियोजना का शुभारंंभ किया गया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पेट्रोलियम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान और सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं। उमा भारती ने कहा कि जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे और सरकार का सहयोग करे। नदियों में गंदगी न डाले जनता। गंगा, यमुना समेत नदियों के स्वच्छ बनाना है। मथुरा और वृंदावन के बीच जलमार्ग बनाएंगे। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में आगरा को शामिल किया जाएगा, हथनीकुंड से पानी अधिक छोडा जाएगा, जिससे यमुना में पानी की कमी ना रह सके।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली से होता है, जल प्रदूषण को समाप्त करना है।
सीवेज से पानी को साफ करेंगे। यमुना हमारी विरासत है। ट्रीटमेंट प्लांट से बॉयो डीजल बनाएंगे।
गंदे पानी को साफ करके रिफायनरी में प्रयोग होगा। यमुना का पानी बहुत अच्छा है। यमुना के पानी का रिफायनरी का प्रयोग नहीं होगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। का प्रयोग नहीं होगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे।
रिफायनरी को 200 लाख लीटर, गैस से सीएनजी
मथुरा रिफायनरी को 200 लाख लीटर पानी दिया जाएगा, जिससे यमुना में पानी की कमी न हो, अभी तक यमुना से मथुरा रिफायनरी के लिए पानी लिया जाता है। मथुरा के लक्ष्मीनगर में एसटीपी बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मथुरा रिफायनरी की जहरीली गैस से सीएनजी बनाई जाएगी, इस सीएनजी से छोटे वाहनों को सप्लाई की जाएगी। इससे गैस का सही इस्तेमाल हो सकेगा।
Leave a comment