Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Video News: Passengers took the thief 15 km away from the window of the moving train…
टॉप न्यूज़

Video News: Passengers took the thief 15 km away from the window of the moving train…

101

आगरालीक्स…चलती ट्रेन की खिड़की से यात्री का मोबाइल छीनने के लिए चोर ने मारा झपट्टा. यात्री ने पकड़ लिया हाथ. 15 किमी तक ले गए लटकाकर. देखें वीडियो

चलती ट्रेन में से यात्रियों का मोबाइल छीनने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं. चोर झपट्टा मारकर खिड़की या ट्रेन के गेट पर खड़े यात्रियों का मोबाइल ले जाते हैं. लेकिन बिहार के बेगूसराय में मोबाइल छीनने वाले एक चोर की जान ही आफत में आ गई. चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल छीनने के लिए जैसे ही चोर ने झपट्टा मारा, वैसे ही यात्री ने चोर का हाथ पकड़ लिया. दूसरे यात्री ने इसका दूसरा हाथ पकड़ लिया और इसे ऐसे ही खिड़की से लटकाकर 15 किमी. तक दूर ले गए. बाद में खगड़िया स्टेशन पर चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया. जान की भीख मांग रहे चोर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

यात्रियों के मुताबिक मेमू ट्रेन जैसे ही बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से आगे बढ़ी, तभीप्लेटफार्म के आखिरी छोर पर खड़ा एक चोर ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा. तभी यात्री ने चोर का हाथ पकड़ लिया और बाद में अन्य यात्रियों ने चोर के दोनों हाथ पकड़ लिया. यात्री उसे चलती ट्रेन की खिड़की से लटकाकर 15 किमी दूर खगड़िया स्टेशन तक ऐसे ही ले गए. इस दौरान चोर अपनी जान की भीख मांग रहा था और कह रहा था कि भैया हाथ टूट जाएगा, जान बचा लीजिए भैया. इस दौरान यात्रियों ने उसका वीडियो भी बना लिया. बाद में खगड़िया स्टेशन पर यात्रियों ने चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!