
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल गुरुवार सुबह आगरा आ गए थे, वे शुक्रवार को भी शहर में रहेंगे। उन्होंने सर्किट हाउस में कहा कि आगरा को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाया जाएगा, सीएम अखिलेश यादव आगरा का विकास करना चाहते हैं और तेजी से काम कर रहे हैं। सर्किट हाउस में बैठक करने के बाद वे शाम को न्यू आगरा डॉ कुसुम कुंठे नर्सिंग होम के पास स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। उनके घर के बाहर कॉलोनी के लोग खडे हुए थे। उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिस पर लिखा था कि ध्यान आकर्षण हेतु अनुरोध।
पॉश एरिया और घरों में भर रहा पानी
चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल का घर पॉश एरिया में हैं, उनकी कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। दयालबाग रोड बनने से कॉलोनी की सडक नीची रह गई है। इससे बारिश होने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती है और घरों में तीन तीन फुट तक पानी भर जाता है। इससे लोग परेशान हैं। कॉलोनी में सडक खराब है और पानी भरा हुआ है।
कोई सुनने वाला नहीं, कहां करें शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं हैं। जब उन्हें पता चला कि चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल आ रहे हैं तो सोचा क्यों न उनसे ही अपील की जाए, हो सकता है कि कॉलोनी के हालत सुधर जाएं।
Leave a comment