आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि के बीएड कॉलेजों के 15 हजार छात्रों की परीक्षा पर संकट, 23 सितंबर से हो रही परीक्षा, छात्र नहीं हो पाएंगे शामिल।

विवि की ओर से बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र शामिल होने हैं। विवि ने अब 23 सितंबर से परीक्षा कराने का फैसला लिया है। परीक्षा कार्यक्रम, नोडल केन्द्र जारी हो चुके हैं। इसके बाद भी 15 हजार से अधिक छात्रों का परीक्षा में शामिल होना ही संकट के घेरे में आ गया है। परीक्षा में 431 कॉलेजों के 48336 छात्रों को शामिल होना है। रविवार देर शाम तक कॉलेजों ने 41 हजार छात्रों के एमआईएस जेनरेट कर लिए थे। हालांकि विवि को लगभग 33 हजार छात्रों की ही फीस मिली थी।
विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार कॉलेजों को 18 सितंबर तक का समय दिया गया था। अभी भी बड़ी संख्या में कॉलेजों ने छात्रों की फीस नहीं दी है। विवि का रुख साफ है। जिन छात्रों की फीस विवि को नहीं मिलेगी। उन छात्रों की परीक्षा विवि किसी भी स्थिति में नहीं कराएगा। छात्रों के परीक्षा से वंचित रहने पर पूरी जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी।