Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Rakesh Garg’s eye donation will bring light in the lives of two people…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rakesh Garg’s eye donation will bring light in the lives of two people…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में रहने वाले राकेश गर्ग के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में होगा उजाला. निधन होने के बाद बेटे ने एसएन में कराई नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी…

कमला नगर निवासी 56 वर्षीय राकेश कुमार गर्ग जी के नेत्रदान से दो अन्धकारमय जिन्दगी जी रहे लोगों के जीवन में उजाला होगा। कल 18 सितम्बर रविवार को देर रात राकेश गर्ग का निधन हो गया था। निधन पर बेटे शैलेन्द्र गर्ग द्वारा उनके नेत्रदान की इच्छा व्यक्त करने पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हेल्प आगरा के संस्थापक मुकेश जैन ने रात्रि में ही नेत्रदान के लिए ड्राईवर सहित अपनी निजी गाड़ी से एस एन की नेत्रदान डाक्टरों की टीम को जाने की व्यवस्था कराई।

डा.हिमाशु यादव व डॉ शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउन्सलर दीपक और डाक्टरों की टीम ने नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई। सत्यमेव जयते ट्रस्ट के महामंत्री गौतम सेठ , नेत्रदान प्रभारी हरीश वासवानी, व अनिल जैन ने नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की है। नेत्रदान के लिए फोन नं 9837516008 या 9412341488 पर संपर्क किया जा सकता है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!