Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Handicraft exhibition of Kalyankari Mahila Samiti on Sunday 9 October…#agranews
आगरा

Agra News: Handicraft exhibition of Kalyankari Mahila Samiti on Sunday 9 October…#agranews

214

आगरालीक्स…आगरा में हस्तकला प्रदर्शनी लगने जा रही हैं. इसमें आगरा, जयपुर, बनारस सहित कई शहरों के हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल्स लगेंगे. परिधानों के भी होंगे स्टॉल्स…जानिए पूरी डिटेल

कल्याणकारी महिला समिति की 47वीं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन 09 अक्टूबर को आगरा क्लब ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक होगा। 1974 आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में आगरा के अलावा जयपुर, दिल्ली, बनारस, कोटा, कानपुर, हाथरस आदि शहरों से विभिन्न प्रकार के आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल्स के साथ-साथ विभिन्न तरह के परिधानों के भी स्टॉल्स भी होंगे। उडुपि रेस्टोरेंट में आयोजित समिति की बैठक में अध्यक्षा डॉ० पारुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अपर्णा पोद्दार, कोषाध्यक्ष अशु मितल ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन महिला व बाल कल्याणाचार्थ किया जाता है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता उत्पन्न करने व उनकी कला को समाज के सामने लाने हेतु निःस्वार्थ भाव से किया जाता है। प्रदर्शनी से अर्जित आय को संस्था निर्बल व बेसहारा वर्ग की सहायता हेतु खर्च करती है। साथ ही राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा में भी बढ़-बचकर सहायता प्रदान करती है। मेले में तीन बाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। नृत्य प्रतियोगिता, ड्राईग एवं पेंटिंग, बंधनवार सज्जा। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में नगर के प्रख्यात कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे।

मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी ने बताया की प्रदर्शनी के पण्डाल को अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए भव्य रूप प्रदान किया जाएगा । शाम को सांसकृतिक कार्यक्रम “उमंग आजादी की” थींम पर किया जाएगा। स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क-श्रीमती संगम सिंघल 9412261104, श्रीमती अनीता शर्मा 9897935736 श्रीमती आशा अग्रवाल 9412590794 से किया जा सता है। स्टॉल बुकिंग ने पहले आने वाले को पहली वरीयता नियमानुसार स्टॉल दिए जाएंगे। कार्यक्रम में समिति की सदस्याएं डॉ. शैलबाला अग्रवाल, सविता पालीवाल डॉ.शशि गोयल, वीना खंडेलवाल भावना अग्रवाल, साधना गर्ग, नीति अग्रवाल, गायत्री गोयल, निशि गर्ग, अनिता दयाल, मधु झा, राधा तोमर, नीलू गर्ग, सुनीता गुप्ता, रीना गर्ग, मीना गर्ग, साधना गर्ग, आरती कंसल आदि उपस्थित थीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!