आगरालीक्स…भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को इंग्लैंड टीम ने दिया गार्ड आफ ऑनर. कप्तान हरमनप्रीत गले लगकर रोईं…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लार्ड्स के मैदान मे झूलन अपने अंतिम मैच मे बल्लेबाजी के लिए आईं तो इंग्लैंड की टीम ने गार्ड ऑफ आनर दिया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया

कप्तान हरमन प्रीत फूट फूट कर रोई
झूलन गोस्वामी अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हुई तो कप्तान हरमन रो पडी।
आज झूलन ने युवाओ को मात देने वाला स्लिप मे शानदार कैच लपका। उन्होने सभी फार्मेट मे 354 विकेट लिए हैं, सबसे ज्यादा वनडे में लिए हैं। वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं।