आगरालीक्स… आगरा की दीप्ति शर्मा मांकडिंग को लेकर सुर्खियों में। कई दिग्गज समर्थन में लेकिन कुछ क्रिकेटर सही नहीं मान रहे। क्या है आपकी राय और विश्व की पहली मांकडिंग।
झूलन की विदाई से ज्यादा दीप्ति मामले को हवा

क्रिकेट के मक्का लार्ड्स में भारत की स्टार गेंदबाज झूलन की विदाई से ज्यादा दीप्ति शर्मा की मांकडिंग को हवा दी जा रही है, जबकि यह खेल नियमों के तहत जायज है।
इस तरह से हुआ घटनाक्रम
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की श्रृंखला में भारत दो-शून्य से आगे चल रही थी और इंग्लैंड के सूपड़ासाफ करने के करीब थी तभी 44वें ओवर में दीप्ति शर्मा गेंदबाज़ी कर रही थीं, नॉन स्ट्राइकर चार्ली डीन ने गेंद फेंके जाने से पहले ही क्रीज़ छोड़ दी और दीप्ति शर्मा ने विकेट की गिल्ली गिरा दी और आउट की अपील की। अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर के पास भेजा और थर्ड अंपायर ने चार्ली डीन को आउट क़रार दिया।
इंग्लैंड के दिग्गजों को तीन शून्य से हार पच नहीं रही
आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की जागरुकता और भारत के इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने की घटना इंग्लैंड के दिग्गजों को पच नहीं रही है। एंडरसन, क्रिस ब्राड समेत कई ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया है।
हरमन, सहवाग समेत तमाम दिग्गज समर्थन में
इसके विपरीत कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने आईसीसी के नियमों को उल्लंघन नहीं किया है और वह अपनी टीम के साथ हैं। भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग समेत अन्य ने भी दीप्ति का समर्थन किया है।
अश्विन ने आईपीएल में बटलर को किया था आउट
मांकडिंग का विवाद नया नहीं है। मांकडिंग से आउट करने के दो मामले सुर्खियों रहे हैं। आईपीएल में भारत के आर अश्विन ने बटलर को आउट किया तो इस पर काफी हो हल्ला मचा था, जबकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक यह सही था।
कपिल देव ने सबसे पहले किया था मांकडिंग
दुनिया के पहले मांकडिंग की बात करें तो सबसे पहले भारत के महान तेज गेंदबाज कपिल देव ने सन् 1992 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे में गैरी कस्टर्न को आउट किया था।