Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: 21 teachers honored by Agra Progressive Teachers Association…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 21 teachers honored by Agra Progressive Teachers Association…#agranews

315

आगरालीक्स…आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, 21 शिक्षकों को किया सम्मानित

जो धन गुरु अपने शिष्य को देते हैं, उसका कोई मूल्य नहीं। विद्या जैसे अनश्वर धन को सिर्फ एक शिक्षक ही प्रदान कर सकता है। आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (अप्टा) द्वारा माथुर वैश्य सभागार में आयोजित शिक्षक रत्न पुरस्कार सम्मान समारोह में यह बाक विधायक विजय शिवहरे ने कही। इस मौके पर आगरा मण्डल के 21 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अप्टा के संस्थापक सुनील उपाध्याय ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि सम्मान प्रदान करने वाले शिक्षकों का चुनाव के लिए एसोसिएसन के 6 सदस्यों का पैनल गठित किया गया था। प्रयास व्यवसायिक दौर में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। कौन बनेगा करोड़पति फेम व शिक्षिका हिमानी बुंदेला ने कहा कि कई वर्षों बाद आज अपने शिक्षकों से मिलने के कारण आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। अध्यक्ष मोहित दीक्षित मे सभी अतितियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन उपाध्यक्ष मुकेश मीरचंदानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन धनवानी, अभिनव वशिष्ठ, अनिल राजवानी, हरीश चौधरी, दीपक धनवानी, विजेन्द्र शर्मा, मिताली टिन्ना, पूनम अग्रवाल, दिव्या आदि उपस्थित थीं।

इन शिक्षकों को मिला सम्मान
लखनऊ विवि के रजिस्ट्रार अखण्ड प्रताप सिंह, हिमानी बुंदेला, पवन धनवानी, अंकुर काबरा, डॉ. वैभव, मुकेश मीरचंदानी, प्रशांत शर्मा, रोहित दीक्षित, अनिल राजवानी, उमेश टिन्ना, हरीश चौधरी, सत्यवीर सिसोधिया, अभिनव वशिष्ठ, संतोष गुप्ता, नीरज शर्मा, सुभाष झा, बृजेन्द्र शर्मा, राहुल राज, मोहित दीक्षित, सुभाष झा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!