आगरालीक्स …..आगरा का मौसम एक बार फिर बदल गया है, बादल, बारिश के बाद अब तेज धूप से लोग परेशान हैं। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, धूप निकलने से लोग परेशान है। सुबह आठ बजे से ही धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया है। लोग धूप से बच रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज तेज धूप निकलेगी और तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि सुबह का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन अक्टूबर तक गर्मी से लोग रहेंगे परेशान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन अक्टूबर तक तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ जाएगी। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे, अभी तीन अक्टूबर तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
28-Sep 25.0 32.0 Mainly Clear sky
29-Sep 26.0 33.0 Mainly Clear sky
30-Sep 25.0 34.0 Mainly Clear sky
01-Oct 24.0 36.0 Mainly Clear sky
02-Oct 24.0 35.0 Mainly Clear sky
03-Oct 24.0 35.0 Mainly Clear sky