आगरालीक्स …आगरा में सडक किनारे बात कर रहे तीन दोस्तों को बोलेरों ने रौंद दिया, तीनों की मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। वहीं, दो अन्य हादसों में दो और लोगों की मौत हो गई। इस तरह सडक हादसे में तीन दोस्तों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।
आगरा में गुरुवार दोपहर भीषण हादसा सैंया-खेरागड़ मार्ग पर गांव अयेला के के पास हुआ। यहां सत्यप्रकाश, सतीश, गुड्डू और विवेक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातें कर रहे थे। तभी खेरागढ़ की ओर से तेज रफ्तार बोलेरे आई। चारों को उसकी टक्कर लगी। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया।
धौलपुर के गांव बसई गांव निवासी सत्यप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सतीष 18 वर्ष पुत्र नबाबसिंह निवासी ग्राम बसंई नबाब, धौलपुर व गुड्डू 17 वर्ष पुत्र कैलाषचन्द्र निवासी ग्राम सैंया ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी घटना मे सायं चार बजे हाईवे पर हुई। आगरा की ओर से आ सवारी लेकर आ रहे टेंपो में ग्राम सिकंदरपुर के समीप पीछे से ट्रक की टक्कर लगी। हादसे मे टेंपो चालक योगेंद्र 40 वर्ष पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाद थाना मलपुरा की मौके पर ही मौत हो। ग्राम शाहपुर निवासी रूबीना, करिश्मा, शबाना, मुबीना व हुब्बलाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद टक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
इसके अलावा तीसरा हादसा आगरा के नरायच में हुआ। यहां बाइक पर जा रहे खंदौली के जितेंद्र (30) और नीलेश ( 25) को ट्रक की टक्कर लगी। ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। जीतेंद्र का एक हाथ मौके पर ही कट गया था। उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। नीलेश का उपचार चल रहा है। तीन सडक हादसों में पांच लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है, मरने वालों क उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है।
Leave a comment