आगरालीक्स…. आगरा में एलएलबी की परीक्षा में छात्रा ने पेपर कराया आउट, विवि की टीम जांच में जुटी, पेपर निरस्त करने पर जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा निर्णय।
आंबेडकर विवि का गुरुवार को एलएलबी की परीक्षा था। आरबीएस कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षा च रही थी, एलएलबी द्वितीय वर्ष की सिविल प्रोसीजर की कोड की परीक्षा में 4296 छात्र शामिल हुए। आरबीएस कॉलेज के सचल दल की नजर छात्रा पर पड़ी, छात्रा अपने मोबाइल से पेपर का फोटो खींच कर भेज रही थी।

छात्रा का मोबाइल जब्त, थाने में दी तहरीर
सचल दल ने छात्रा से मोबाइल ले लिया, प्राचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने छात्रा के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है।
विवि ने कमेटी की गठित
इस मामले में विवि प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी है। कमेटी अपनी रिपोर्ट शाम तक देगी, यह भी देखा जाएगा कि छात्रा ने पेपर किसे भेजा। इसके बाद एलएलबी द्वितीय वर्ष के पेपर को निरस्त करने पर निर्णय लिया जाएगा।