Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Mayor Naveen Jain showed waterlogging in the city during the inspection, reprimanded the officials…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mayor Naveen Jain showed waterlogging in the city during the inspection, reprimanded the officials…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद दलदल बना शहर. नगर निगम चुनाव सिर पर हैं. मेयर नवीन जैन शहर में निकले, लोगों में आक्रोश था. सामने मेट्रो के अधिकारी खड़े थे, मेयर ने सुनाई खरी—खरी..देखें वीडियो

शहर में जलभराव देख मेयर नवीन जैन ने अधिकारियों को लगाई फटकार
आज गुरुवार दोपहर को महापौर नवीन जैन ने सीवर चोक और जलभराव की शिकायत पर मेट्रो, नगर निगम, वबाग और जलकल अधिकारियों को साथ लेकर फतेहाबाद रोड़ स्थित जसोरिया एन्कलेव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर नवीन जैन ने देखा कि काॅलोनी में भीषण जलभराव था। सीवर-नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा था। जलभराव के चलते आने-जाने वाला पूरा मार्ग जलमग्न था। स्थिति यह थी कि वहां से दोपहिया वाहन भी निकलना दूभर था।

महापौर को अधिकारियों के संग निरीक्षण करता देख स्थानीय लोग और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गयीं। काॅलोनी में जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था। लोगों ने महापौर से शिकायत की कि फतेहाबाद रोड़ पर जबसे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पिलर लगाये गये हैं तभी से ही उनकी काॅलोनी का सीवर पूरी तरह चोक हो गया है और पिछले पांच महीने से भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के जलभराव से काॅलोनी के लोग अपने घरों में कैद हो गये हैं। गंभीर बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।

निरीक्षण के दौरान महापौर नवीन जैन इस समस्या को लेकर काफी गुस्से में दिखाई दिए। जब महापौर ने इस समस्या के समाधान पूछा तो मौके पर अधिकारी एक-दूसरे के विभाग पर दोषोरण करने लगे। यह देख महापौर बिफर पड़े और मेट्रो अधिकारी के साथ-साथ नगर निगम, वबाग और जलकल अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरीश नाथ को लताड़ लगाते हुए कहा कि ‘आपके काम करने का कोई तरीका है या नहीं, सारा ब्लाॅकेज कर रखा है आपने। जलभराव का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। जब से मेट्रो के पिलर बने हैं तभी से यह समस्या बनी हुई है। कितनी बार आपको कहा गया है। काम करने के साथ जनता की समस्या भी आपको ही देखनी है।’

वहीं जेडएसओ अमान शाहिद से भी कड़े शब्दों में कहा कि ‘आप क्या देख रहे हैं यहां पर। जन जीवन के साथ खिलवाड़ है ये। यहां गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है। आप अपनी पाॅवर जानते हो क्या है? आप जेल भिजवा सकते हो ऐसे लोगों को, जो जन जीवन के साथ खिलवाड़ करे। नगर निगम सेवा की संस्था है, सेवा की जगह नरक बना कर रख दिया क्षेत्र को। आपने एफआईआर कराई इन लोगों के खिलाफ? कराते एफआईआर, मैं साथ देता। जेल भिजवाने का काम मैं करूंगा। जनता को परेशान नहीं होने दूंगा मैं। तनख्वाह दे रही है सरकार आपको। फिर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं आप लोग।’

महापौर नवीन जैन ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शुरूआत से लेकर अंत तक लाइन का निरीक्षण करने का निर्देश दिया जिससे सीवर और नाले के पानी का बहाव सही हो सके। इसके अलावा महापौर ने नगर निगम के अधिशाषी अभियंता आर के सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया। जिसमें आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरीश नाथ, पर्यावरण अभियंता पंकत भूषण, वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी और जेडएसओ अमान शाहिद शामिल हैं। महापौर ने समिति में मौजूद सभी अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि 15 दिनों के अंदर जसोरिया एन्कलेव की सीवर चोक और जलभराव की समस्या का स्थायी निदान हो जाना चाहिए।

निरीक्षण में जलकल के अधिशाषी अभियंता वी बी सिंह भी मौजूद रहे। महापौर नवीन जैन के निरीक्षण के बाद काॅलोनीवासियों ने आभार जताया कि उन्होंने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

error: Content is protected !!