Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: SOS 60 Plus, a group of older agraits to enjoy better life…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: SOS 60 Plus, a group of older agraits to enjoy better life…#agranews

351

आगरालीक्स…व्यस्त रहो मस्त रहो, यह सोच आगरा के बुजुर्गों की है, जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए रिटायरमेंट के बाद पैसे की कमी नहीं है लेकिन खाली बैठना नहीं चाहते, देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। एसओएस क्लब 60 प्लस के 50 बुजुर्ग कह रहे हैं यारो उठो, भागो दौड़ो, मरने से पहले जीना न छोड़ो।

आगरा में 60 से अधिक उम्र के 6 लाख बुजुर्ग हैं। इसमें से तमाम बुजुर्ग ऐसे हैं जो अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं और अच्छी पेंशन भी मिल रही है। पैसे की कमी नहीं है लेकिन एकाकीपन परेशान कर रहा है। ये बुजुर्ग मुख्य धारा से जुड़े रहना चाहते हैं।

एसओएस क्लब 60 प्लस से जुड़ रहे बुजुर्ग
आगरा के शारदा ग्रुप के एचआईएमसीएस के डायरेक्टर बिहेवियर साइंटिस्ट डॉ. नवीन गुप्ता बुजुर्गों के लिए काम कर रहे हैं। उनसे 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग संपर्क कर रहे हैं, नगर निगम से रिटायर हुए बुजुर्ग खाली बैठना नहीं चाहते हैं, उन्होंने डॉ. नवीन गुप्ता से संपर्क किया, कहा कि वे देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, जिंदगी में सक्रिय रहना चाहते हैं जिससे वे ढलती उम्र की रात के अंधेरे को सूरज के उजाले से दूर कर दें। आगरा कॉलेज से रिटायर प्रोफेसर चाहते हैं कि ज्ञान की लौ जलाएं। ऐसे बुजुर्ग जो काम करना चाहते हैं वे आगे आ रहे हैं, इसे देखते हुए एसओएस क्लब 60 प्लस बनाया है। इस क्लब के वाटस एप ग्रुप से 50 बुजुर्ग जुड़ चुके हैं।

काम भी करेंगे और मदद भी
इन बुजुर्गों में कुछ ऐसे हैं जो सक्षम हैं कुछ ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। यह ग्रुप बुजुर्गों की हर तरह से मदद करेगा, उन्हें नौकरी दिलवाएगा। जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है उन्हें मदद भी करेंगे। उनके सुख दुख में शामिल होंगे, एक दूसरे से अपने अनुभव भी साझा कर सकेंगे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!