आगरालीक्स…आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों की संस्था ‘अप्सा’ का ‘अप्सा लिटररी, स्पोर्ट्स व कल्चरल फिएस्टा-2022’ 8 अक्टूबर से हो रहा है शुरू. 21 अक्टूबर तक 34 स्कूलों में होंगी 30 एक्टिविटीज….
एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) छात्रों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक विकास व लाभ हेतु समान रूप से सदैव प्रतिबद्ध रहती है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार, 30 सितंबर, 2022 को सिम्बौयजिया स्कूल, शाहगंज, आगरा में अप्सा फिएस्टा 2022 के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें बताया गया कि इस फिएस्टा के अंतर्गत 65 वर्गों व 66 उपवर्गों में कुल 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन 34 विद्यालयों में किया जाएगा। अप्सा लिटररी, स्पोर्ट्स व कल्चरल फिएस्टा-2022 में कुल 30 गतिविधियों का आयोजन 65 वर्गों एवं 66 उपवर्गों किया जाएगा। यह फिएस्टा 21 अक्टूबर तक चलेगा।
फिएस्टा की समस्त गतिविधियांँ आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित होंगी और आयोजनकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस संपूर्ण महोत्सव में समस्त क्रियान्वयन (पेपरलेस) कागज रहित होगा ताकि प्राकृतिक स्रोतों का दुरुपयोग न हो। भारतवर्ष में अप्सा अकेली ऐसी संस्था है, जिसके द्वारा अनेक गतिविधियों का संचालन एक साथ विशाल स्तर पर किया जाता है। कोरोना के कारण 2 वर्षों के अंतराल के पश्चात इस भव्य उत्सव के आयोजन से छात्र व समस्त विद्यालय अत्यंत उत्साहित हैं। इसी के साथ दो सूचियांँ संलग्न की जा रही हैं, जिसमें फिएस्टा में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों एवं विद्यालयों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

इस अवसर पर अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रदुमना चतुर्वेदी, डॉ. जी. एस. राणा, त्रिलोक सिंह राणा, अनिमेष दयाल, रवि नारंग, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, राजन गोयल, सुमित उपाध्याय, अनीता राना, विनय गुप्ता, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा, संजय अग्रवाल, अनिकेत शर्मा, अनिल राना, रंजीता रानी, एस. के. सिंह, विशाल सिंह, अनिल राणा, प्रदीप चाहर, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, वी. के. गोयल, भूप सिंह इंदौलिया, आलोक एडवर्ड, योगेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. मिताली शर्मा उपस्थित रहे।