Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Meet at Agra 2022 in Agra from October 7, target of 15 thousand crore footwear trade…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Meet at Agra 2022 in Agra from October 7, target of 15 thousand crore footwear trade…#agranews

195

आगरालीक्स…आगरा में 72 घंटे में 15 हजार करोड़ के कारोबार की रखी जाएगी नींव. दो साल बाद फिर से आगरा में मीट एट आगरा. 45 देशों के 250 से अधिक एग्जिवीटर्स करेंगे प्रतिभाग. मॉडल्स करेंगी कैटवॉक

कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल से आयोजित न हो सके फुटवियर ट्रेड के महाकुम्भ मीट एट आगरा के चौदहवें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस भव्य आयोजन में क्या ख़ास होगा, कितने देशों की भागीदारी होगी ऐसे तमाम सवालों के जबाव में शुक्रवार को आयोजन हुई प्रेस वार्ता में सामने आये। फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा गांव सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा।

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में कारोबारी रफ्तार में भले ही कमी रही है लेकिन तकनीकी विकास अपनी रफ्तार से आगे बढ़ा है नई तकनीक के साथ फुटवियर ट्रेड में नए ट्रेंड का आगाज़ हुआ है। खास बात यह है कि आगरा जहां स्पोर्ट्स शूज के प्रोडक्शन में अपनी भागीदारी शून्य रखता था। अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुका है, कई जूता निर्यातकों ने स्पोर्ट्स शूज बनाने के लिए तकनीकी रूप से स्वयं को विकसित किया है। कई फैक्ट्रियों में स्पोर्ट्स शूज का प्रोडक्शन हो रहा है। अब हम कह सकते हैं कि आगरा की जूता इंडस्ट्री अब सिर्फ चमड़े पर निर्भर नहीं रहेगी।

एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि मीट एट आगरा फेयर दुनियां में लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एन्ड टेक्नोलॉजी फेयर के रूप में दुनियां के प्रमुख फुटवियर फेयर्स के कलेण्डर में शुमार किया जाता है। यह फेयर न सिर्फ आगरा के जूता उद्योग को गति देने में अहम् भूमिका निभा रहा है अपितु भारत को ग्लोबल फैक्ट्री बनाने में ख़ास भूमिका निभा रहा है।

एफमेक कन्वीनर कैप्टन एएस राना ने बताया कि टाटा, रिलायंस, वालमार्ट और फ्यूचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों ने चाइना से आयात पूरी तरह बंद कर दिया है अब वे भारतीय प्रोडक्ट पर निर्भर हैं यही कारण है कि हम घरेलू बाजार में लगातार ग्रोथ हासिल कर रहे हैं। अब वक्त है हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर विकसित करें। यह फेयर इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गूगल की तरह एक सर्च इंजन है जहाँ हम वो सब कुछ एक छत के नीचे पाएंगे जो आज हमारी जरुरत है।

एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि निर्यात में आगरा की कुल भागीदारी 25% है वहीं घरेलू प्रोडक्शन में 65% है अब आगरा लगभग 15,000 करोड़ के कारोबारी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। तीन दिवसीय फेयर के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को तकनीकी सत्र आयोजित होगा जिसमें भारत व दुनिया के अन्य देशों से आए इंडस्ट्री के दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं कॉलेजों के छात्रों को इंडस्ट्री एक्स्पोजर भी मिलेगा जिससे युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस वर्ष फेयर में लगभग 20,000 से अधिक एक्जीबिटर्स के शामिल होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय फेयर का शुक्रवार को शुभारम्भ होगा जिसमें भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर एफमेक सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Karwa Chauth 2026: Choose the color of your saree according to your zodiac sign

आगरालीक्स…करवाचौथ पर राशि अनुसार चुनें साड़ी का रंग. जानिए सुख सौभाग्य के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

error: Content is protected !!