Monday , 14 September 2026
Home बिगलीक्स Ganesh Mahotsav celebration from 5 to 15 Sept. in Agra
बिगलीक्स

Ganesh Mahotsav celebration from 5 to 15 Sept. in Agra

251

ganesh
आगरालीक्स…
आगरा में गणपति बप्पा मोरिया गूंजेगा, गणेश जी की प्रतिमा को गणेश चतुर्थी के दिन स्‍थापित किया जाता है और 10 दिन बाद अनन्‍त चतुर्दशी को विसर्जन होगा, गणेश प्रतिमाओं की बिक्री होने लगी है। सुल्तान गंज की पुलिया, सांई की तकिया सहित शहर के बाहरी इलाकों में 50 रुपये से लेकर आठ हजार की गणेश प्रतिमाएं बिक रही हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन (5 से 15 सितंबर)   भगवान गणपति की मूर्ति स्‍थापना की जाती है और निर्गुण निराकार भगवान गणेश काे देवलोक से भूलोक की इस मूर्ति में सगुण साकार रूप में स्‍थापित होने हेतु विभिन्‍न प्रकार की पूजा-अर्चना, आराधना, पाठ करते हुए आह्वान किया जाता है और ये माना जाता है भगवान गण‍पति गणेश चतुर्थी से अनन्‍त चतुर्दशी तक सगुण साकार रूप में इसी मूर्ति में स्‍थापित रहते हैं, जिसे गणपति उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति उत्‍सव के दौरान लोग अपनी जिस किसी भी इच्‍छा की पूर्ति करवाना चाहते हैं, वे अपनी इच्‍छाऐं, भगवान गणपति के कानों में कह देते हैं।

यह भी है मान्यता
एक और मान्‍यता है कि श्री वेद व्‍यास जी ने महाभारत की कथा भगवान गणेश जी को गणेश चतुर्थी से लेकर अनन्‍त चतुर्थी तक लगातार 10 दिन तक सुनाई थी। यह कथा जब वेद व्‍यास जी सुना रहे थे तब उन्‍होंने अपनी आखें बन्‍द कर रखी थी, इसलिए उन्‍हें पता ही नहीं चला कि कथा सुनने का ग‍णेशजी पर क्‍या प्रभाव पड रहा है। जब वेद व्‍यास जी ने कथा पूरी कर अपनी आंखें खोली तो उन्‍होंने देखा कि लगातार 10 दिन से कथा यानी ज्ञान की बातें सुनते-सुनते गणेश जी का तापमान बहुत ही अधिक बढा गया है, अन्‍य शब्‍दों में कहें, तो उन्‍हें ज्‍वर हो गया है। वेद व्‍यास जी ने गणेश जी को निकट के कुंड में ले जाकर डुबकी लगवाई, जिससे उनके शरीर का तापमान कम हुअा।
gani 21893 से मनाया जाता है गणपति उत्सव, लालबाग के राजा
गणपति उत्‍सव महाराष्‍ट्र में एक प्रकार के राष्‍ट्रीय उत्‍सव की तरह मनाया जाता है, बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों को एकजुट करने के लिए इसे बडे स्‍तर पर आयोजित किया था, जो कि धीरे-धीरे पूरे राष्ट्र में मनाया जाने लगा है। लालबाग का राजा मुंबई का सर्वाधिक लोकप्रिय सार्वजानिक गणेश मंडल है जिसकी स्‍थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं, इसीलिए इसे लालबाग का राजा भी कहा जाता है। लालबाग के राजा यानी लालबाग के भगवान गणपति की मूर्ति के दर्शन करना ही अपने आप में भाग्यशाली माना जाता है। मान्‍यता तो ये भी है कि यहाँ जो भी मन्नते माँगी जाती है वे जरूर पूरी होती हैं।
गूंजता है “गणपति बप्‍पा मोरया”
गणेश-पुराण के अनुसार सिंधु नामक दानव के अत्‍याचार से बचने हेतु देवगणों ने गणपति जी का आह्वान किया। सिंधु का संहार करने के लिए गणेश जी ने मयूर (मोर) को अपना वाहन चुना और छह भुजाओं वाला अवतार धारण किया। इस अवतार की पूजा भक्‍त लोग “गणपति बप्‍पा मोरया” के जयकारे के साथ करते हैं, और यही कारण है की जब गणेश जी को विसर्जित किया जाता है तो गणपति बप्‍पा मोरया, अगले बरस तू जल्‍दी आ का नारा लागया जाता है। मूषिकवाहन मोदकहस्त, चामरकर्ण विलम्बितसूत्र ।
वामनरूप महेस्वरपुत्र, विघ्नविनायक पाद नमस्ते ॥

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

बिगलीक्स

Ganesh Chaturthi 2026: Shubh Muhurat for Ganesh Sthapana & Puja Vidhi

आगरालीक्स…. आगरा में गणपति बप्पा मोरया की धूम, जानें प्रथम पूज्य भगवान...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast Today in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 14 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ब्रिक्स का अब...

error: Content is protected !!