Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Anupam Kher described the Taj Mahal as a wonderful wonder of architecture and fine workmanship…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Anupam Kher described the Taj Mahal as a wonderful wonder of architecture and fine workmanship…#agranews

213

आगरालीक्स…अभिनेता अनुपम खेर ने देखा ताजमहल. बताया वास्तुकला और महीन कारीगरी का भी एक गजब अजूबा….वीडियो भी किया पोस्ट. न्यूज में देखें

अभिनेता अनुपम खेर इस समय आगरा में हैं और वे यहां पर अपनी 532वीं फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं. यहां वे करीब एक महीने तक अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग करेंगे. उनके साथ गुरू रंधावा सहित कई कलाकार भी हैं. सोमवार को अनुपम खेर ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. सुबह साढ़े छह बजे वह ताजमहल में एंट्री की और यहां वे करीब सवा घंटे तक रहे. उन्होंने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी शूट किया और लोगों से कहा कि वह एक बार इस खूबसूरत इमारत को जरूर देखनें आएं. उन्होंने इस दौरान बारीकी से ताजमहल की पच्चीकारी को देखा और इतिहा​स के बारे में जानकारी ली. अनुपम खेर को गाइड नितिन सिंह ने ताजमहल घुमाया जिन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल घुमाया था. इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1576797056160522241

अभिनेता ने ताजमहल पर अपनी विजिट को ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा कि ”आज ताजमहल देखने का अवसर प्राप्त हुआ।आलीशान और भव्य। केवल मोहब्बत की निशानी नहीं।वास्तुकला और महीन कारीगरी का भी एक ग़ज़ब अजूबा! सरकार द्वारा सबके लिए सुविधा से देखने का इंतज़ाम सराहनीय है!”

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!