Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ UP News: Youth dies after LED TV explodes in UP, This is probably the first case of this kind…#upnews
टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

UP News: Youth dies after LED TV explodes in UP, This is probably the first case of this kind…#upnews

273

आगरालीक्स…यूपी में एलईडी टीवी फटने से युवक की मौत. इस तरह का शायद यह पहला मामला…जानिए क्या हो सकती है वजह, आप भी दें अपनी राय…

यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार को एलईडी ​टीवी फटने और उसके विस्फोट से एक युवक की मौत हो जाने के मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया. हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था कि ऐसे कैसे हो सकता है. टीवी से जुड़े कारोबारी भी टीवी के ब्लास्ट होने और उसके कारण एक युवक के मौत हो जाने की खबर सुनकर अचरज में हैं. उनका कहना है कि हम कई वर्षों से कारोबार से जुड़े हैं लेकिन इस तरह का यह पहला मामला सुना है. हाई वोल्टेज के कारण एलईडी की स्क्रीन पिघलने की घटना तो हो जाती है लेकिन विस्फोटा होना कभी नहीं देखा या सुना.

जानिए क्या है पूरा मामला
मामला यूपी के गाजियाबाद के हर्ष विहार कॉलोनी का है. पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले करण के घर में दोपहर करीब ढाई बजे करन और उसका दोस्त ओमेंद्र पहली मंजिल पर लगी टीवी देखने लगे. करन की मां ओमवती भी वहीं थी. दोपहर करीब तीन बजे अचानक टीवी की स्क्रीन में जोरदार धमाका हुआ. यहा धमाका इतना तेज था कि करीब आधा किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी. हादसे के बाद नीचे करण का भाई सुमित और उसकी भाभी मोनिका सबसे पहले वहां पहुंचे तो देखा करण, ओमवती और ओमेंद्र बुरी तरह से लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं. कमरे की दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. सोफा, बेड समेत अन्य सामान खराब हो चुका था. थोड़ी देर में अन्य लोग भी वहां आ गए. उन्होंने तीनों घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां ओमेंद्र की मौत हो गई, जबकि मां—बेटे की गंभीर हालत है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने धमाके की वजह पता करने के लिए पूरे कमरे की छानबीन भी की लेकिन कहीं भी कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. पुलिस के अनुसार घायलों के चेहरे में एलईडी के टुकड़े घुसे हुए थे और प्रथम दृष्टया यही लगा कि एलईडी की स्क्रीन ब्लास्ट हुई है. टीवी क्यों फटा इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग अपने अपने दावे कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि हाई वोलटेज होने पर टीवी फटा है लेकिन बिजली अधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसा होता तो कई और घरों में इस तरह का नुकसान पहुंचता. इस मामले में टीवी कारोबारी भी असमंजस में हैं. उनका कहना है कि इस तरह का यह पहला मामला हमने सुना है. जरूरी इसकी वजह कुछ और हो सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

यूपी न्यूज

Good news: A direct train, the ‘Saryu-Kamala Express’, has been launched from Ayodhya to Janakpur in Nepal.

आगरालीक्स..अच्छी खबर, अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए सीधी ट्रेन ‘सरयू—कमला...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

error: Content is protected !!