Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra Police disclosed the loot of lakhs from the businessman. Three miscreants arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra Police disclosed the loot of lakhs from the businessman. Three miscreants arrested…#agranews

249

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने किया कारोबारी से लाखों की लूट का खुलासा.तीन बदमाशों को किया अरेस्ट…ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में उर्वरक विक्रेता से हुई 3.50 लाख रुपये की लूट का खुलासा किया है. पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है और इनके पास से दो लाख कैश व तीन तमंचा भी बरामद किया है. इस मामले में अभी तीन बदमाश फरार हैं.

26 सितंबर को हुई थी लूट
घटना 26 सितंबर की है. थाना सैंया के गांव लादूखेड़ा में उर्वरक विक्रेता कालीचरण त्यागी निवासी गांव लक्षिपुरा के साथ वारदात को अंजाम दिया गया था. कालीचरण अपनी दुकान को बंद कर शाम साढ़े छह बजे बाइक से घर जा रहे थे कि गांव के नजदीक ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उनसे तीन लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए जांच शुरू कर दी और चार टीमें गठित कीं.

गुरुवार को पुलिस ने इस लूट में शामिल तीन बदमाशों को अरेस्ट किया. पुलिस ने इनके पास से दो लाख रूपये कैश व तीन तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए हैं. ये हैं तीनों के नाम
हाकिम पुत्र नेकराम निवासी पीलूखेड़ा सैंया, चरत सिंह उर्फ तीरथ राम पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर अंछा का पुरा थाना मनिया धौल्पुर
सोनू पुत्र शंकर सिंह निवासी कुआं खेड़ामहारू का पुरा थाना बाड़ी धौल्पुर

पुलिस ने बताया कि लूट का मास्टरमाइंड हाकिम सिंह है जिसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए रैकी की और फिर अपने साथी जयपाल सिंह निवासी रांडोली थाना मनियां धौलपुर को दी. जयपाल ने अपनेसाथी सोनू निवासी गोलारी बेहेरी का पुरा थाना सोने का गुर्जा धौल्पुर व भगत उर्फ लाला उर्फ निरंजन पुत्र भूरी सिंह गांव बुद्धा का पुरा थाना बाडऋी सदर धौलपुर को शामिल कर लिया. 26 सितंबर को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उर्वरक विक्रेता कालीचरण को लूट लिया और तमंचे से फायर करते हुए राजस्थान की तरफ भाग गए. दूसरी बाइक पर हाकिम अपने दो साथियों के साथ कवर देने के लिए तैयार खड़ा था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!