Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Youth shot dead in Agra over land dispute…#agranews
आगरा​क्राइम

Agra Crime News: Youth shot dead in Agra over land dispute…#agranews

247

आगरालीक्स…आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या. हत्यारे वो जिनके बारे में जानकार चौंक जाएंगे आप…

आगरा में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना डौकी के गांव पाराशर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या जमीन के विवाद में की गई है और इस वारदात को अंजाम मृतक युवक के दो छोटे भाई और पिता ने दिया है. मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है. वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं.

गांव पाराशर में विनोद शर्मा रहते हैं. इनके तीन बेटे सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा और राकेश शर्मा हैं. बताया जाता है कि तीनों बेटों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. दोनों छोटे बेटे राजेश और राकेश अपने पिता विनोद के साथ रहते हैं तो वहीं 45 वर्षीय सुभाष शर्मा दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है. इनके बीच में जमीन विवाद को लेकर दो बार पंचायत भी हो चुकी है.

मृतक सुभाष के बेटे लोकेश ने बताया कि गुरुवार को सुबह दादा विनोद शर्मा ने सुभाष को बातचीत के लिए बुलाया था, जहां उसके राजेश और राकेश भी थे. कहासुनी पर सुभाष के ऊपर फायर कर दिया. गोली सुभाष की जांघ पर लगी. गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई. वहीं विनोद शर्मा और उसके दोनों बेटे राजेश और राकेश वहां से भाग निकले. सूचना पर पुलिस पहुंची. लहुलुहान सुभाष को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन यहां उनकी मौत हो गई. लोकेश ने थाना डौकी में चाचा राजेश व राकेश के साथ बाबा विनोद शर्मा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!