आगरालीक्स ….आगरा को चीन की जगह दुनिया की फुटवियर राजधानी बनाने के लक्ष्य के साथ आज से होगा मीट एट आगरा का आगाज, आगरा को 30 हजार करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनाने की नींव तैयार की जाएगी। मीट एट आगरा के 14 वें संस्करण का आज से सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में इंटरनेशनल लेदर फुटवियर, मशीनरी टेक्नोलॉजी फेयर का आगाज होगा। तीन दिन तक चलने वाले फेयर में 45 देशों के 225 से ज्यादा कारोबारी शामिल होंगे।

आयोजन अध्यक्ष व फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि चीन की जगह आगरा को दुनिया की फुटवियर राजधानी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आगरा की हजारों इकाईयों और लाखों कारीगर को इस फेयर के जरिए दुनिया की आधुनिक तकनीक को देखने आ सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे शुभारंभ
तीन दिवसीय फेयर का शुभारंभ आज शाम चार बजे आगरा ट्रेड सेंटर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। एफमेक द्वारा लाइट टाइम एचीवमेंट अवार्ड भी दिए जाएंगे।