आगरालीक्स…आगरा में सात जगह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड. कोल्ड ड्रिंक के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के घर और छह ठिकानों पर कार्रवाई. सर्वे
आगरा में शुक्रवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई आगरा में की गई है. यह कार्रवाई कोल्ड ड्रिंक की कंपनी कोका कोला के फ्रेंचाइजी और डिस्ट्रीब्यूटर गुलाब चंद लधानी के यहां की गई है. आयकर विभाग की ओर से लधानी के आवास सहित करीब छह ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच के लिए पहुंची. देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही. शुक्रवार सुबह आयकर की कई टीमों ने कारोबारी की लाजपत कुंज कोठी नंबर 9 कर जांच शुरू की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कार्यालय के निर्देश में यूपी और एमी के करीब 15 ठिकानों पर यह कार्रवाई एक साथ की गई है. इसी के तहत आगरा में भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है. कारोबारी गुलाब चंद लधानी का यूपी और एमपी में होलसेल डिस्ट्रिब्यूटर, फ्रेंचाइजरी और वाटरल हैं. कारोबारी के हाथरस और कोटा में वाटलिंग प्लांट भी हैं और कई जगह कार्यालय भी हैं.

करीब 30 सदस्यीय कमेटी ने कारोबारी के आवास सहित छह ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की. इनमें लाजपुत कुंज स्थित आवास के साथ ही फतेहाबाद रोड स्थित होटल और कन्वेंशन सेंटर के साथ संजय प्लेस स्थित आफिस के अलावा कई जगह कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान गेट को बंद कर दिया गया और किसी को भी एंट्री नहीं करने दी और न ही कोई बाहर जा सका. लाजपुत कुंज स्थित आवास पर तो देर शाम तक कागजातों की तलाश की की गई. दावा किया जा रहा है कि यहां से विभाग को बड़ी सफलता मिल सकती है. करोड़ों की अघोषित आय मिलने की संभावना है.