Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Meet at Agra 2022: The world of shoe industry was seen confined under one roof in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Meet at Agra 2022: The world of shoe industry was seen confined under one roof in Agra…#agranews

287

आगरालीक्स…आगरा में एक छत के नीचे सिमटी नजर आई विश्व के जूता उद्योग की दुनियां, केंद्रीय मंत्री बोले पीयूष गोयल ने की शिरकत

फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपाेर्टर्स चेंबर (एफमेक) द्वारा आयोजित मीट एट आगरा मीट की शुरुआत आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में हो चुकी है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, महासचिव राजीव वासन, कैप्टन एएस राना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअल माध्यम से आयोजन में शामिल जुए उन्होंने जूता कारोबारियों को संबोधित करते हुए आगरा के जूता उद्योग की विश्व में पहचान को लेकर सरहना की।

45 देशों के 225 स्टालों के माध्यम से प्रोडक्ट्स का हुआ प्रदर्शक
मीट एट आगरा आयोजन में भारत सहित 45 देशों के प्रदर्शक 225 स्टालों के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। इसमें ब्राजील, अर्जेनटिना, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ताइवान, चीन आदि सम्मिलित हैं। आयोजन का आरंभ शहर में वर्ष 2007 में हुआ था। पहला फेयर होटल जेपी पैलेस में लगा था, जिसमें आगरा सहित चेन्नई, नोएडा के प्रदर्शकों ने प्रतिभाग किया था। इसके बाद वर्ष 2014 में विदेशी तकनीक से रूबरू होने का अवसर मिला और विदेशी प्रदर्शकों के स्टाल लगे। कलाकृति, तारघर मैदान से होता हुआ फेयर आगरा ट्रेड सेंटर पहुंच गया है।

दिल्ली, चेन्नई में भी लगता है जूता फेयर
दिल्ली और चेन्नई में भी जूता फेयर का आयोजन होता है। चेन्नई का फेयर बड़ा है और ये 31 जनवरी से चार फरवरी तक हर वर्ष लगता है। दिल्ली में इस वर्ष आयोजन नहीं हो सका था। इसके साथ ही इटली, हांगकांग और चीन में इस तरह के फेयर होते हैं। इटली फेयर की तर्ज पर आगरा का फेयर लग रहा है। वहां 500 से एक हजार तक स्टाल लगते हैं। जल्द ही हम उससे बेहतर लगाएंगे।

Meet At Agra 2022: 2007 में हुई शुरुआत, ऐसे बढ़ा सफर, 1200 से पांच हजार करोड़ पहुंचा कारोबार1200 से पांच हजार करोड़ पहुंचा कारोबार

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कारोबार ने निरंतर प्रगति की है। अब हम जूता बनाने के साथ ही कंपोनेंट, मशीनरी आदि क्षेत्र में भी बेहतर काम कर रहे हैं। पहली मीट एट आगरा के समय हम 1200 करोड़ का कारोबार करते थे, जबकि अब पांच हजार करोड़ रुपये वार्षिक पहुंच चुका है। आगरा में पांच हजार छोटी, बड़ी जूता इकाईयां हैं

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान पीयूष गोयल ने एफमेक को मीट एट आगरा लेदर फुटवियर कंपोनेंट एण्ड टेक्नोलॉजी फेयर को ताजनगरी में लगाने की शुभकामनाएं देते हुए प्रो बघेल के प्रयासों को सराहा सात हजार इकाई आगरा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़ी हुई है इंडस्ट्रीज के लोग हजारो लोगों को रोजगार देने के लिए कार्यो को सराहा हजार पेयर से 480 मजदूर जुड़ते है ताजनगरी में फुटवियर क्षेत्र की बेहेतरी के लिए कार्य होगा पीएलआई कमेटी विश्व के 13 फीसदी चमड़े का उत्पादन भारत मे होता है विश्व मे दूसरे नम्बर पर फुटवियर का उत्पादन भारत मे होता है बड़े बड़े ब्रांड के जूते भारत मे बनते है इंडस्ट्रीज के लोग इस क्षेत्र में कार्य करेंगे एनआईडी अगर इसमें कुछ सहयोग कर पाए तो इसके प्रयास भी किये जायेंगे नॉन लेदर फुटवियर के शूज बनाने होंगे आगरा में छोटे स्तर पर कलस्टर बनाने की प्रयास होंगे।

आगरा फुटवियर मेन्युफेक्चर्स एण्ड एक्सपोर्ट्स चैम्बर का आगरा नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सींगना क्षेत्र के आगरा ट्रेड सेंटर में शुक्रवार से तीन दिवसीय मीट एट आगरा लेदर फुटवियर कंपोनेंट एण्ड टेक्नोलॉजी फेयर शुरू हो गया। फेयर का उद्धघाटन केंद्रीय विधि एवं न्याय कानून मंत्री प्रो.एस.पी सिंह बघेल ने किया

फेयर में विशिष्ट अतिथि के रुप मे शामिल केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने एफमेक को इस फेयर को लगाने के लिए शुभकामनाएं दी बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार उधमियों के साथ है और केंद्र के साथ साथ प्रदेश सरकार भी उधोगो के लिए फिक्रमंद है सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के रूप में ताजनगरी को लेदर उद्योग के लिए चयन किय है।

इनको इनको मिला अवार्ड

फुटवियर श्रेणी में उत्कृष्टता
• गोपाल गुप्ता, गुप्ता एचसी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड
• गौतम मेहरा, लाइनर्स शूज़
• सौरभ लांबा, लांबा फुटवियर इंडस्ट्रीज
• कुलवीर सिंह, रोजर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड

कम्पोनेंट्स श्रेणी में उत्कृष्टता
• गौतम मोहन एवं गौतम मोहन वर्सटाइल ऑपरेशन्स
• कपिल पलवर, डीएसएम सोल
• मयंक अग्रवाल, रूपमाया प्रा. लि.
• अनिल मगन श्रॉफ सेल्स कारपोरेशन

कल तकनीकी सत्र में देश व दुनिया के दिग्गज देंगे व्याख्यान
तीन दिवसीय फेयर के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को तकनीकी सत्र आयोजित होगा जिसमें भारत व दुनिया के अन्य देशों से आए इंडस्ट्री के दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं कॉलेजों के छात्रों को इंडस्ट्री एक्स्पोजर भी मिलेगा जिससे युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस वर्ष फेयर में लगभग 20,000 से अधिक एक्जीबिटर्स के शामिल होने की संभावना है।

इस मौके पर एफमेक महासचिव राजीव वासन, एफमेक कन्वीनर कैप्टन एएस राना, सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, जीतेन्द्र त्रिलोकानी, सुधीर गुप्ता, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!