Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Wife and one and a half year old daughter murdered in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra Crime News: Wife and one and a half year old daughter murdered in Agra…#agranews

221

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की हत्या की फरार हुआ युवक. रात को साथ खाना खाया था सभी ने. बेटे को अपने साथ लेकर सोया था…मुकदमा दर्ज

आगरा में सोमवार सुबह दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई. थाना खंदौली के गांव पैतखेड़ा में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सोमवार सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों और उसके बाद लोगों को हुई तो इस डबल मर्डर से हर तरफ सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है.

ये है पूरा मामला
मथुरा के फरह में रहने वाले बलवीर सिंह ने अपनी बेटी ममता की शादी करीब सात सात पहले पैंतखेड़ा में रहने वाले मनमोहन सिंह के साथ की थी. शादी से इनका तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी सौम्या थी. परिजनों के अनुसार रविवार को सभी ने एक साथ खाना खाया और खाना खाने के बाद मनमोहन अपने बेटे आरव को साथ लेकर दूसरे कमरे में सोने चला गया जबकि पत्नी और बेटी एक कमरे में सो गईं. रात करीब 11 बजे तक मनमोहन आंगन में घूमता दिखा. मनमोहन के चाचा हरिओम के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे वह मंंदिर जाने के लिए निकले तो मनमोहन के कमरे में गए. यहां अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. ममता का शव फर्श पर पड़ा था जबकि सौम्या का शव चारपाई पर. मनमोहन वहां नहीं था. चाचा हरिओम दूसरे कमरे में गए, वहां तीन साल का आरव कमरे में सोता मिला. जानकारी पर अन्य लोग भी वहां गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इधर जानकारी पर ममता के परिजन भी यहां पहुंच गए.

पुलिस के अनुसार ममता के गले और कान के पास धारदार हथियार से वार का निशान मिला है जबकि सौम्या के गाल पर चोट का निशान है, लेकिन उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है. डबल मर्डर की सूचना पर आईजी ​नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए. एसएसपी ने बताया कि मनमोहन पर हत्या का आरोप है और वह अभी फरार है.

इधर मृतका ममता के परिजनों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया. मृतका के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पति मनमोहन, चाचा हरिओम, चाची मंजू और ताऊ राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मनमोहन शराब पीकर ममता के साथ मारपीट करता था. जिस मकान में ममता की हत्या की गई है वह मकान चाचा हरिओम का है. मनमोहन का मकान अलग है लेकिन वह यहां रह रहा है. मनमोहन के पिता का नाम वीरेंद्र है और वह आंध्रप्रदेश में ट्रक चलाते हैं मनमोहन का एक भाई ब्रजमोहन भी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!