आगरालीक्स …ताजमहल पर बंदरों का आतंक है, ताजमहल का दीदार करने पहुंचे एक पर्यटक को बंदर पीठ पर काट गया, हॉस्पिटल में भर्ती किया। वहां से वे दोबारा ताज का दीदार करने के लिए पहुंचे और ताजमहल के संगमरमरी हुस्न को देखा।
बंदरों का आतंक बढता ही जा रहा है अब ताजमहल में भी बंदर घुडकी दे रहे हैं। पर्यटकों के साथ ही बैग और खाने के पैकेट बंदर छीन ले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ताजमहल पर भीड थी, साउथ कोरिया के जॉन सुबह ताजमहल पहुंचे, वे ताजमहल परिसर में थे, उसी समय बंदर ने उन्हें घेर लिया। वे कुछ समझ पाते बंदर उनकी पीठ पर बैठ गया, इस पर वे चीखने लगे। उन्हें बंदर से बचाने के लिए लोग दौडे तब तक बंदर ने पीठ में खा लिया, इससे जॉन दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बंदर को खदेडा, इसके बाद जॉन को हॉस्पिटल भेजा गया।
इलाज कराने के बाद पहुंच गए ताजमहल
बंदर के काटने पर जॉन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इलाज मिलने के बाद जॉन ने ताजमहल देखने के लिए कहा, वे दोबारा ताजमहल पहुंचे और ताज देखा, इस दौरान वे दहशत में थे, उनकी नजरें ताजमहल के आस पास घूम रहे बंदरों पर लगी रही।
बंदर, कुत्ते और भैंस
ताजमहल परिसर के आस पास बंदर, कुत्ते और भैंस घूमती रहती हैं, इन्हें लेकर कई बार मामले उठे हैं। विदेशी पर्यटक इनके फोटो खींचते हैं और सोशल साइटस पर ताजमहल के अनुभव साझा कर रहे हैं। इससे आगरा की छवि भी धूमिल हो रही है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इससे पहले भी ताजमहल के आस पास पर्यटकों को बंदर और कुत्ते अटैक कर चुके हैं, पिछले कुछ समय से ताजमहल क्षेत्र में बंदरों की संख्या तेजी से बढी है, इसलिए भी समस्या आ रही है।
Leave a comment