आगरालीक्स… आगरा में बडा हादसा हुआ है, अनियंत्रित बाइक के साथ युवक 60 फीट ऊंचाई से पुल से नीचे गिर गया, गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया, उसकी मौत हो गई।
आगरा के दक्षिण बाईपास पर अछनेरा के रायभा गांव पर पुल है, आगरा भरतपुर रेलवे लाइन के ऊपर बना यह पुल करीब 60 फीट ऊंचा है। सोमवार रात को अछनेरा के एक गांव निवासी चुन्नूलाल बाइक से आगरा से अपने गांव लौट रहे थे, पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक के साथ 60 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गए, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने गंभीर हालत में चुन्नूलाल को एसएन भेजा, यहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया, स्थानीय लोग भी हैरान है कि बाइक पुल से नीचे कैसे गिर गई।
रूप कपा देने वाला हादसा
चुन्नूलाल की मौत रूप कपा देने वाली है, बाइक के पुल से नीचे गिरते समय जिन लोगों ने देखा, पलक झपकते ही बाइक नीचे आ गई और वे उसे बचाने के प्रयास नहीं कर सके। पुल की ऊंचाई अधिक होने से चुन्नूलाल के गंभीर चोट आई थी, इससे उनकी मौत हो गई, इस हादसे से स्थानीय और गांव के लोग भी सकते में हैं। बाइक पुल से कैसे नीचे गिर गई, किस तरह से बाइक पुल से नीचे गिरी होगी, यह सोच कर ही लोगों को पसीना आ रहा है।
पुलिस कर रही थी चैकिंग
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के पास पुलिस चैकिंग कर रही थी, आशंका है कि पुलिस चैकिंग से बचने के लिए चुन्नूलाल ने बाइक तेज स्पीड से निकालने की कोशिश की होगी, हडबडाहट में बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल की बाउंड्री वॉल से टकरान के बाद नीचे गिर गई।
पुल से गिरी थी कार
इससे पहले आगरा कानपुर हाईवे पर टूंडला के पास पुल से कार गिर गई थी, इसमें दूल्हा की मौत हो गई थी, इस हादसे के बाद भी लोग सकते में आ गए थे।
Leave a comment