Tuesday , 27 October 2026
Home अध्यात्म Agra news: Dhanteras on 23rd October: Choghadiya Muhurta and which items to buy for prosperity and good fortune
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: Dhanteras on 23rd October: Choghadiya Muhurta and which items to buy for prosperity and good fortune

294

आगरालीक्स… आगरा में बाजारों में दीपावली की खऱीदारी चल रही है। धनतेरस 23 अक्टूबर को है। चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त। इस दिन किस चीज की खरीद रहेगी शुभ।

माता लक्ष्मी के अवतरण का दिन है धनतेरस

ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा बताते हैं कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा शुरू हुई।

इस दिन खरीददारी करना शुभफलदायक

 🔥 इस दिन स्थिर लग्न में बर्तन घर उपयोग की वस्तुएं विवाह शादी शुभ कार्यों हेतु खरीदारी आदि सहित कोई भी धातु खरीदना जैसे सोना चांदी हीरे जवाहरात आदि शुभफल दायक होता है। त्रयोदशी तिथि अर्थात धन त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को ही मान्य  रहेगी।

किन वस्तुओँ की करें खरीदारी

अतः गृह उपयोगी सामान चित्र कैलेंडर खील बताशे  बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सामान लैपटॉप कंप्यूटर मकान दुकान  कारोबार का गृह प्रवेश नए वाहन खरीदना झाड़ू पोछा कूँचा आदि त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है। इस दिन दोपहर 02:33  तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और इसके बाद सम्पूर्ण दिन हस्त नक्षत्र,ऐंन्द्र योग एवं ववकरण मे व्याप्त रहेगी।

🌲 इस दिन स्थिर लग्न में की गयी खरीदारी अति शुभफल दायक होती है।

🌷धन त्रयोदशी तिथि में स्थिर लग्न

🌲(1) :- सुबह 09:30 से दोपहर 02:00बजे तक

🌲(2) :-दोपहर 03:30 से/ 05:00 बजे तक*

🌲(3) :- रात 08:00 से 09:30 बजे तक *

♦प्रदोष काल और वृषभ लग्न  होने के कारण इस बीच की गयी खरीदारी शुभफल दायी होता है

🔥इस दिन लक्ष्मी पूजन हेतु श्रेष्ठ मुहूर्त्त प्रदोष काल एवं वृष लग्न 07:13से 08:10 बजे रात तक है

💐 विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार सोना चांदी हीरे जवाहरात एवं विवाह शादी एवंगृह उपयोगी वस्तुएं खरीदने का अत्यंत शुभ समय प्रातः 07:55 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक “”चर. लाभ. अमृत “”के तीन बहुत ही सुंदर मुहूर्त उपलब्ध होंगे जिसमें हर प्रकार की खरीदारी करना अत्यंत लाभदायक माना जाएगा इसके बाद दोपहर 01:30 से 2:55 बजे तक “”शुभ”” का एक और चौघड़िया मुहूर्त रहेगा इसमें भगवान जी के चित्र मूर्तिया कलैंडर खील बतासे लैपटॉप कंप्यूटर टीवी मोबाइल आदि खरीद रहा ज्यादा लाभदायक माना जाएगा इसके बाद में सांय  05:40 से 08:55 के बीच “”चर लाभ अमृत के तीन बहुत बेहतरीन चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे”” इसमें घर घरेलू साज-सज्जा के सामान हीरे जवाहरात सोना चांदी लेना अत्यंत लाभदायक माना जाएगा

🌺इस दिन कन्या राशिमें चन्द्रमा विद्यमान होंगे ,सूर्य शुक्र,केतू तुला राशि में रहेंगे मकर राशि मै स्वगृही शनि देव और मीनराशी में स्वगृही वृहस्पति  रहेगे जो पूर्ण शुभफल दायक होंगे जो व्यापारिक कार्यों में वृद्धि एवं चमक धमक रोजगार में वृद्धि होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 28th October 2026

आगरालीक्स….28 अक्टूबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!