आगरालीक्स…आगरा में जाम ने बिगाड़े शहर के हालात. हाइवे हो या एमजी रोड, मुख्य रोड हों या फिर बाजार..हर जगह जाम ही जाम
आगरा में त्योहार के इस मौसम में शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है. सुबह से शाम तक जाम ही जाम लगा रहता है और इसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं. शुक्रवार को शहर में जाम की विकट स्थिति देखी गई. हाइवे और मुख्य बाजार में दिन भर जाम रहा. वाहन जाम में फंसे रहे. इधर धनतेरस और दीपावली त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सड़कों और बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है. जाम से निपटने के लिए लागातार इंतजाम भी नाकाफी हो रहे हैं. मंगलवार को चौराहों पर भारी भीड़ दिखी. बीच बीच में जाम लगते रहे. शाम के समय हाइवे और मुख्य बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी. बाइक निकलनी तक मुश्किल हो गई. पुलिस भी जाम को खोलने में दिनभर जुटी रही.

बाजारों में बड़े वाहनों की हो रही नो एंट्री
इधर दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग लगा दी गई है. सुभाष बाजार हो या फिर सिंधी बाजार, शाहगंज हो या फिर किनारी बाजार हर जगह पुलिस कर्मी बेरिकेडिंग पर दिखाई दिए.