आगरालीक्स…आगरा की खराब सड़कों को ठीक करेगा पीडब्ल्यूडी. सड़कों का किया सर्वे. कई जगह पैचवर्क भी किया शुरू
आगरा की सड़कों की हालत कितनी बदतर है यह किसी से छुपा नहीं है. हाल ही में हुई बारिश ने आगरा की सड़कों को और भी ज्यादा बेकार कर दिया था लेकिन अब इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग ठीक करने जा रहा है. इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की हालत का सर्वे भी किया जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सड़कें खराब मिलीं. ऐसे में पीडब्ल्यूडी अब इन सड़कों को ठीक करेगा जिनी कुल लंबाई 571 किमी. बताई गई है.

पैचवर्क भी किया शुरू
सर्वे करने के बाद पीडब्ल्यू डी ने पैचवर्क भी शुरू कर दिया है. फिलहाल एमजी रोड, कलक्ट्रेट से बिचपुरी रोड स्थित शास्त्रीपुरम मोड तक व एमजी रोड टू के अलावा जिला व राज्य मार्गों पर पैचवर्क किया जा रहा है. बताया जाता है कि इन गड़ढों को 15 नवंबर तक भरा जाना है. 571 किमी. में 396 किमी ग्रामीण मार्ग हैं तो वहीं 62 किमी. राज्य मार्ग हैं और 113 किमी जिला मार्ग हैं.