आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर गेंदा फूल जमकर बिका. जैसा एरिया वैसे दाम. जानिए क्या रहा भाव…
दिवाली पर सुबह से ही गेंदा फूल की डिमांड रही. गली—गली, कॉलोनी—कॉलोनी और बाजार—बाजार गेंदा फूल जमकर बिका. जहां जैसा एरिया वहां वैसे गेंदा फूल के रेट रहे. रविवार रात को जहां गेंदा 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा था तो वहीं सुबह होते—होते इसके रेट 150 रूपये किलो होने लगे. कई पॉश कॉलोनियों में तो गेंदा फूल 200 रूपये किलो तक बिका.

रेट सुनकर लोग हो गए हैरान
इधर जब लोग गेंदा खरीदने के लिए पहुंचे तो रेट सुनकर हैरान रह गए. लेकिन क्या करें पूजा के लिए फूल तो लाने थे लेकिन बजट न बिगड़े इसके लिए लोगों ने ज्यादा की जगह थोड़े कम ही फूल खरीदे. हालांकि दोपहर बाद गेंदा फूल के रेट कम होने के आसार हैं.