आगरालीक्स ….आगरा में रह रहे कल्पतरु ग्रुप के डायरेक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट, करोड़ों रुपये हड़कपने का आरोप, 11 कंपनियों में डायरेक्टर राजकुमार यादव को पुलिस और एसओजी टीम ने अरेस्ट कर लिया।
राजकुमार यादव निवासी ग्राम मातादीन का पुरा अटेर रोड थाना कोतवाली देहात जिला मध्य प्रदेश हाल निवासीगणपति वल्र्ड टीडीआई सिटी थाना ताजगंज पर करोड़ों रुपये हड़कपने के आरोप में मथुरा में 46 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस राजकुमार यादव की तलाश में जुटी हुई थी। मथुरा पुलिस और एसओजी की टीम ने दीनदयाल धाम मोड, थाना फरह से अरेस्ट कर लिया।

11 कंपनियों में डायरेक्टर
राजकुमार यादव ने कल्पतरु सहित अन्य नामों से कंपनियां बनाईं, वह 11 कंपनियों में डायरेक्टर था। रियल एस्टेट में लोगों को प्लाट, मकान और फ्लैट दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप लगे हैं। राजकुमार यादव को निरीक्षक शाहनजर अहमद, अपराध शाखा के निरीक्षक देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार योगी, राजकमल सिंह, राकेश कुमार की टीम ने अरेस्ट किया है।
सांकेतिक फोटो